उत्तराखंड बनेगा देश का बड़ा फिल्म शूटिंग हब: CM धामी से मिले फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संकल्प जताया है कि उत्तराखंड को देश के अग्रणी फिल्म शूटिंग हब के रूप में विकसित किया जाएगा। रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने सीएम से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एक प्रमुख डेस्टिनेशन बनाने, निवेश को बढ़ावा देने और राज्य की सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार फिल्म उद्योग को हर संभव सहयोग देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़ें -  UP में मतदाता सूची का पुनरीक्षण:2.04 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे, दिल्ली की कुल आबादी के बराबर गिरावट

नई फिल्म नीति और सरकारी प्रोत्साहन

राज्य सरकार ने उत्तराखंड में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए एक आकर्षक फिल्म नीति लागू की है। इसमें फिल्म निर्माताओं के लिए सब्सिडी, टैक्स में छूट और सिंगल विंडो सिस्टम जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इन कदमों का उद्देश्य प्रक्रिया को सरल बनाना और निवेशकों को राज्य की ओर आकर्षित करना है, ताकि फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उत्तराखंड देश की पहली पसंद बन सके।

यह भी पढ़ें -  CM धामी ने 12 युवाओं को बांटे कृषि मानचित्रक पद के जॉइनिंग लेटर 

फिल्म शूटिंग के लिए प्राकृतिक और सांस्कृतिक अनुकूलता

मुख्यमंत्री के अनुसार, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, विविध भौगोलिक स्थितियां और शांत वातावरण इसे फिल्म शूटिंग के लिए एक आदर्श स्थान बनाते हैं। मधुर भंडारकर ने भी राज्य के अनुकूल वातावरण की सराहना की और कहा कि यहाँ फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने उत्तराखंड के सौंदर्य और सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में यहाँ अपनी फिल्मों की शूटिंग करने की इच्छा भी व्यक्त की।