डाट काली मंदिर में 14 अप्रैल तक भक्तों पर रोक, पीएम मोदी के पूजन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त

ख़बर शेयर करें

देहरादून के प्रसिद्ध डाट काली मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दर्शन और पूजन कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से भक्तों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। रविवार शाम 5 बजे से शुरू हुई यह पाबंदी 14 अप्रैल की दोपहर तक जारी रहेगी। मंदिर के इतिहास में यह पहली बार है जब सुरक्षा की दृष्टि से दो दिनों तक श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित किया गया है। अब भक्त 14 अप्रैल को दोपहर 2 बजे के बाद ही माता रानी के दर्शन कर सकेंगे। प्रधानमंत्री इसी दिन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के साथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे।

यह भी पढ़ें -  रुड़की नगर निगम में अनोखा प्रदर्शन: जलभराव ने रोका रास्ता तो नगर आयुक्त के कमरे को बनाया क्लासरुम

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और बैठक

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर समिति की बैठक में महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के पुत्र शुभम गोस्वामी ने बताया कि प्रशासन के निर्देशों के अनुसार रविवार शाम से ही भक्तों के लिए मंदिर के द्वार बंद कर दिए गए हैं। सेवादार दिनेश अग्रवाल और गौरव कुमार ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए ही यह फैसला लिया गया है, ताकि प्रधानमंत्री के पूजन कार्यक्रम में कोई बाधा न आए।

यह भी पढ़ें -  PMAY-Urban Uttarakhand: दिसंबर तक 15 हजार गरीबों परिवारों को मिलेगी पक्की छत

आज योगी करेंगे मां डाट काली मंदिर में दर्शन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मां डाटी काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। वह 3.50 बजे एलिवेटेड कॉरिडोर पर पहुंचेंगे। यहां से निरीक्षण करते हुए चार बजे मां डॉट काली मंदिर पहुंचेंगे। माता रानी के दर्शन कर 4:15 बजे वह मंदिर से रवाना होंगे।