UP में मतदाता सूची का पुनरीक्षण:2.04 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे, दिल्ली की कुल आबादी के बराबर गिरावट

ख़बर शेयर करें

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के बाद एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। चुनाव आयोग द्वारा जारी नई सूची के अनुसार, राज्य में मतदाताओं की संख्या में 2.04 करोड़ की बड़ी कमी आई है। पहले प्रदेश में कुल 15.44 करोड़ मतदाता थे, जो अब घटकर 13.39 करोड़ रह गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि सूची को शुद्ध करने के अभियान के तहत यह बदलाव हुआ है। इस गिरावट में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के नाम अधिक कटे हैं, जिससे अब सूची में 7.30 करोड़ पुरुष और 6.09 करोड़ महिला मतदाता शेष हैं।

यह भी पढ़ें -  बच्चे के भरण-पोषण से नहीं बच सकता पिता: उत्तराखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, माँ की आय नहीं बनेगी आधार

इन शहरों में सबसे ज्यादा कम हुए वोटर्स

मतदाता सूची में सबसे बड़ी कटौती प्रदेश के प्रमुख शहरों में देखी गई है। आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ में सबसे ज्यादा 9.14 लाख मतदाताओं के नाम कटे हैं। इसके बाद प्रयागराज (8.26 लाख), कानपुर (6.87 लाख), आगरा (6.37 लाख) और गाजियाबाद (5.97 लाख) का नंबर आता है।

यह भी पढ़ें -  कपाट खुलते ही “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंजा केदारनाथ, CM धामी ने की विशेष पूजा

सुधार और आपत्ति के लिए अभी भी मौका

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम कट गया है, तो वे अगले 15 दिनों के भीतर जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, कटवाने के लिए फॉर्म-7 और किसी भी तरह के संशोधन के लिए फॉर्म-8 अभी भी भरे जा सकते हैं।