Uttarakhand: CM धामी ने 6 जिलों के लिए मंजूर किए करोड़ों, बदलेंगी मंदिर और रास्ते की सूरत

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जिलों में संपर्क मार्गों के निर्माण, पौराणिक मंदिरों के सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए करोड़ों रुपये के बजट को हरी झंडी दे दी है। सरकार के इस फैसले से पिथौरागढ़, चंपावत, नई टिहरी, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर और पुरोला विधानसभा क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और धार्मिक पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

पिथौरागढ़ जिले में कनेक्टिविटी और जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई अहम मंजूरियां दी गई हैं। एंचोली जाख मोटर मार्ग पर मोती मार्ग प्रवेश द्वार के लिए ₹8.93 लाख, जबकि डीडीहाट के सिरड में नैनीपाताल से नाघर इंटर कॉलेज तक सीसी मार्ग के लिए ₹79.87 लाख मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा, प्रसिद्ध ध्वज जयंती माता मंदिर में पेयजल, आवास व शौचालय निर्माण हेतु ₹97 लाख स्वीकृत हुए हैं, जिसकी पहली किश्त ₹58.25 लाख जारी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें -  कुर्सी के खेल में तंत्र-मंत्र का तड़का! अधिकारी-नेता की कहानी बनी शहर के लिए पहेली...

चंपावत और नई टिहरी जिलों में भी सड़कों का जाल बिछाने के लिए बजट जारी हुआ है। चंपावत के सेलागाड से कोटकेन्द्री संपर्क मार्ग के लिए ₹40.53 लाख और मैरोली व बड़पास ग्राम पंचायतों में टाइल्स निर्माण के लिए ₹3.89 करोड़ मंजूर किए गए हैं। नई टिहरी के खडीखाल में डाबरा पानी तोक तक आरसीसी खडिंजा रेलिंग मार्ग के लिए ₹52.06 लाख स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से ₹31.23 लाख की पहली किश्त जारी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें -  Chamoli: बेली ब्रिज हादसे के बाद एक्शन में CM धामी, दिए कनेक्टिविटी और राशन बहाली के निर्देश

धार्मिक आस्था के केंद्रों के कायाकल्प के तहत उत्तरकाशी के पुरोला स्थित रंवाई घाटी की आराध्य देवी श्री रुद्रेश्वर महाराज मंदिर बिल्ला के सौंदर्यीकरण के लिए ₹1.79 करोड़ का भारी-भरकम बजट मंजूर किया गया है, जिसकी पहली किश्त ₹1.07 करोड़ स्वीकृत हुई है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 1 माह में मात्र 1% मदरसों को मान्यता, 30 सितंबर के बाद कार्रवाई तय

अल्मोड़ा जिले के सल्ट स्थित मल्ली मनिला मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹98.80 लाख और जागेश्वर के भेटाबडोली स्थित भीमादेवी मंदिर के लिए ₹98.50 लाख की धनराशि मंजूर की गई है।

उधमसिंह नगर के गदरपुर में गोविंद मंदिर, मसीत मंदिर व तालाब के पास मंदिर-धर्मशाला निर्माण के लिए ₹2.54 करोड़ की स्वीकृति दी गई है, जिसमें ₹1.02 करोड़ की पहली किश्त जारी हुई है। इसके अलावा, लोहाघाट के बाराकोट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी की मूर्ति स्थापना के लिए ₹32.49 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad