भूकंप: चमोली में सुबह 10:21 बजे डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही भूकंप की तीव्रता

ख़बर शेयर करें

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, यह भूकंप सुबह ठीक 10 बजकर 21 मिनट पर आया, जिससे अचानक क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के एलटी शिक्षकों को बड़ी राहत, वेतनमान में जुड़ेगी बेसिक सेवा; आदेश जारी

रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है। मौसम और भू-विज्ञान के जानकारों के अनुसार, मध्यम तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र चमोली जिला ही रहा है। इस भूकंप की जमीन के भीतर गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई है। सुबह के वक्त आए इस झटके के बाद स्थानीय लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षा ली। चमोली और आसपास के पहाड़ी इलाकों में आए इस झटके से फिलहाल किसी भी तरह के बड़े नुकसान या जान-माल की हानि की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।