उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: पूर्व विधायकों की पेंशन में वृद्धि, वन अग्नि प्रबंधन पर हुआ फैसला

ख़बर शेयर करें

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट बैठक में 32 अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई। सरकार ने पूर्व विधायकों की पेंशन 40 हजार से बढ़ाकर 60 हजार करने का फैसला लिया, साथ ही हर साल पेंशन में 3 हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड जन विश्वास विधेयक 2026: अब छोटे अपराधों पर जेल की जगह लगेगा भारी जुर्माना

कैबिनेट ने वन अग्नि प्रबंधन के लिए अहम निर्णय लिया, जिससे जंगलों में लगने वाली आग पर बेहतर नियंत्रण पाया जा सकेगा। इसके अलावा, खुरपिया फार्म की भूमि को आवासीय घोषित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में अन्य विकास योजनाओं पर भी चर्चा की गई। सरकार के इन फैसलों को राज्य के हित में अहम बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड बजट: गैरसैंण सत्र में 'गवर्नर गो बैक' नारे, कांग्रेस का सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप