दो पत्नीयां तो डबल फैमिली, दो पती तो सिंगल फैमिली’, जानिए जनगणना 2026 के उलझन भरे प्रश्न

ख़बर शेयर करें

आगामी जनगणना के लिए तैयार किए गए फॉर्म में परिवार की गणना को लेकर कुछ बहुत ही अलग और चौंकाने वाले नियम बनाए गए हैं। इस बार किसी परिवार में कितने ‘दंपत्ति’ या ‘जोड़े’ हैं, इसका निर्धारण पत्नी की संख्या के आधार पर किया जाएगा। नियम के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति की दो पत्नियां हैं, तो उसे ‘डबल फैमिली’ यानी दो दंपत्ति माना जाएगा, जबकि इसके विपरीत यदि एक महिला के दो पति हैं, तो उसे ‘सिंगल फैमिली’ यानी एक ही दंपत्ति की श्रेणी में रखा जाएगा। इसके अलावा, यदि चार दोस्त एक साथ एक ही कमरे में रहते हैं, तो उन्हें भी एक परिवार का सदस्य माना जाएगा और वे आपस में किसी को भी अपना मुखिया चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना में GST पंजीकरण ने अटकाई सब्सिडी, लाभार्थियों की बढ़ी मुश्किलें

मुखिया का चयन और आवास से जुड़े विशेष नियम

नए नियमों में परिवार के मुखिया को लेकर काफी लचीलापन दिया गया है। अब यह जरूरी नहीं है कि परिवार का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति ही मुखिया हो; परिवार के सदस्य आपसी सहमति से किसी को भी, चाहे वह महिला हो या बहू, मुखिया चुन सकते हैं और उनका नाम फॉर्म में भरा जा सकता है। एक और दिलचस्प बात यह है कि यदि आपके घर में काम करने वाला नौकर आपके साथ ही आपकी रसोई से भोजन करता है, तो उसे भी आपके परिवार का ही सदस्य माना जाएगा। साथ ही, आवास की गणना के लिए भी कड़े मानक तय किए गए हैं, जिसके तहत दुकान, बरामदे या गैलरी में सोने वाले लोगों को ‘घर’ की श्रेणी में नहीं रखा जाएगा, क्योंकि जनगणना के उद्देश्यों के लिए सोने के लिए एक व्यवस्थित कमरा होना अनिवार्य माना गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  सफेद प्लेट में पीला खेल, सिस्टम पूरा फेल!…उत्तराखंड में किसने बनाई शासन के अधिकारियों की टैक्सी नंबर की सफेद प्लेट… ??
Ad Ad Ad