महाराज ने दिये जर्जर हो चुके आवासों की मरम्मत के आदेश

ख़बर शेयर करें

देहरादून। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने आज यमुना कालोनी स्थित आवासीय परिसर का सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर जर्जर हो चुके भवनों को ठीक करने के आदेश दिये।
सिंचाई, सतपाल महाराज एवं स्थानीय विधायक हरवंश कपूर ने आज सिंचाई विभाग के चकराता रोड़ स्थित यमुना कालोनी के आवासीय परिसर में जर्जर हो चुके भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया। महाराज ने यमुना कालोनी आवासीय परिसर में स्थित भवनों, पार्क, नालियों एवं सीविरेज सिस्टम की वर्तमान स्थिति को चिन्ताजनक बताते हुए विभागीय अधिकारियों को उनकी ठीक प्रकार से मरम्मत किये जाने के निर्देश दिये हैं। सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने बताया कि यमुना कालोनी में कुल 960 आवासों में से सिंचाई विभाग के नियंत्रण में 609 आवास हैं। इसमें से 48 ऐसे आवास हैं जो निस्प्रयोजय आवासों (डी. टी. टाईप) की श्रेणी में आते हैं। जबकि शेष 561 आवास इस समय उपयोग में हैं। अभी तक 352 मकानों की मरम्मत की जा चुकी है शेष 209 की मरम्मत अभी की जानी है। जिस पर लगभग 400.00 लाख की धनराशि खर्च होगी। श्री महाराज ने बताया कि आवासीय परिसर में 2 नये ट्यूबवैलों का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिस पर 200.00 लाख का व्यय होना अनुमानित है। कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा है कि यमुना कालोनी के सभी जीर्ण-शीर्ण भवनों की तत्काल मरम्मत करने के साथ साथ पार्क, नालियों एवं सीविरेज स्सिटम को भी दुरुस्त किया जाये। स्थानीय विधायक श्री हरवंश कपूर ने इस दौरान सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज को बताया कि बरसात में पानी लोगों के घरों में न घुसे इसके लिए यहाँ के ड्रेनेज सिस्टम को भी ठीक करना जरूरी है। सिंचाई मंत्री श्री महाराज ने उनकी बातों का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किये हैं।

यह भी पढ़ें -  चिपको आंदोलन की प्रमुख स्तंभ बचनी देवी का 100 वर्ष की आयु में निधन, शोक की लहर

ADVERTISEMENTS Ad