एसएसपी श्वेता चौबे की सराहनीय पहल, थाना पौड़ी के बाद कोटद्वार में पुलिस जवानों के वेलफेयर के लिए उठाया गया बड़ा कदम।

ख़बर शेयर करें

प्रधानमंत्री के स्मार्ट पुलिसिंग विजन के अनुरुप MHA से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन में पुलिसकर्मियों की जीवनशैली एवं रहन सहन में गुणात्मक सुधार एवं बेहतर वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से कोतवाली कोटद्वार में वर्षों से जर्जर और पुरानी बैरकों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर स्मार्ट बैरक के रूप में अपग्रेडेशन किया गया। लगातार ड्यूटी पर रहने के कारण जवानों को शारीरिक एवं मानसिक रुप से थकान होनी होती है। पुलिस कर्मियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त आदर्श बैरक के निर्माण का मुख्य उद्देश्य बैरक में रहने वाले पुलिसकर्मियों को स्वस्थ वातावरण प्रदान करना है, जिससे पुलिसकर्मी जब दिन भर की भाग-दौड़ एवं थकान भरी ड्यूटी से बैरिक में आराम करने आये तो उन्हें घर जैसी अनुभूति एवं पूर्ण सुविधा मिल सके और वे शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रह सकें। उक्त स्मार्ट बैरक में प्रत्येक पुलिसकर्मी के लिए स्टोरेज बैड, अलमारी, व्यक्तिगत सेल्फ की सुविधा भी उपलब्ध होगी। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन में पुलिस वेलफेयर योजना के तहत जनपद के अन्य थानों में भी पुलिस बैरकों का अपग्रेडेशन कर उन्हें भी पुलिस स्मार्ट बैरक के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है जिसमें जवानों के लिये स्टोरेज बैड़, वाटर प्यूरीफायर, आलमारी, फ्लोरिंग, हाईटेक लाईट्स, आधुनिक शौचालयों आदि की व्यवस्था की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस का अफसरशाही पर हमला, गरमाया विशेषाधिकार हनन का मुद्दा