मंत्री हरक की पुत्रवधू के टिकट की दावेदारी को पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने बताया सही..

ख़बर शेयर करें

केबिनेट हरक सिंह रावत की पुत्रवधू के लिए जहां लैंसडाउन से टिकट दावेदारी हो रही है जिसको लेकर बीते रोज लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने सवाल खड़े करते हुए उन्हें पार्टी से हटाए जाने तक की मांग कर दी गई। वही आज पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं के लिए टिकट की दावेदारी के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि यदि वे चुनाव लड़ना चाहती हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है ऐसे में उनको टिकट के लिए दावेदारी करनी भी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनको टिकट देना या ना देना शीर्ष नेतृत्व को तय करना है कि पार्टी किसे टिकट देती है।। वही पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयानों से गदगद हरक सिंह रावत की पुत्रवधू ने कहा कि मैं उनके बयानों का सम्मान करती हूं वह पिता तुल्य हैं अगर वो उनको लेकर ऐसा सोचते है तो वो स्वागत योग्य है।।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला: उत्तराखंड के निकाय कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों का बढ़ा मानदेय