उत्तराखण्ड में ITI कर रहे छात्रों को कौशल विकास मंत्रालय ने दी बड़ी खुशखबरी

ख़बर शेयर करें

सूबे के कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपनी फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट अपलोड की है। जिससे साफ पता चल रहा है कि उत्तराखंड का कौशल विकास मंत्रालय वाकई में राज्य के नौजवानो के बारे में न केवल सोच रहा है बल्कि उस सोच को अमलीजामा भी पहना रहा है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Politics: सीएम धामी की सियासत का नया संदेश-"कार्यकर्ता से राज्यसभा तक पहुंचने का रास्ता खुला"…

ये पोस्ट सूबे के उन नौजवानो के लिए लाजवाब ऑफर है जो आद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानो में किसी ट्रेड की किताबी तालीम हासिल कर रहे हैं। दरअसल राज्य के कौशल विकास मंत्रालय ने राज्य में आईटीआई कर रहे नौजवानो को Dual System of Training (दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली) के लिए न्यौता दिया है।

यह भी पढ़ें -  खटीमा: 'आंगन मिलन' कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, बच्चों को अपने हाथों से खाना परोसकर जीता दिल

इस योजना के तहत नौजवान आईटीआई करते हुए अपने ट्रेड से संबन्धित इंडस्ट्री में काम सीखेंगे। इसके लिए सरकार हर महीने 8000 से 12000 तक की छात्रवृत्ति भी देगी। यानि पढाई के साथ-साथ कमाई भी और कौशल विकास भी।

फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर,मशीनिस्ट,टर्नर,मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग,मैकेनिक मोटर व्हीकल,इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक,वेल्डर (फैब्रिकेशन एंड फिटिंग) और स्विंग टेक्नोलॉजी में ITI कर रहे इच्छुक छात्र जल्द से जल्द आवेदन करें और आने वाले कल के लिए अपने रोजगार के हुनर को संवरें। ज्यादा जानकारी ने आईटीआई कर रहे छात्र 7302663922 इस नंबर पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं या फिर www.vpputtarakhand.in बेवसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।