चौखुटिया के शंकर सिंह बिष्ट को मिलेगा प्रतिष्ठित ‘गौरा देवी पर्यावरण सम्मान’, जोशीमठ में होगा आयोजन

ख़बर शेयर करें

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले चौखुटिया निवासी शंकर सिंह बिष्ट को इस साल के प्रतिष्ठित ‘गौरा देवी पर्यावरण सम्मान’ के लिए चुना गया है.. यह सम्मान उन्हें 6 जून को जोशीमठ के उरगम घाटी स्थित हिलंग में प्रदान किया जाएगा।

गौरा देवी सम्मान चिपको आंदोलन की प्रणेता गौरा देवी के नाम पर उत्तराखंड में पर्यावरण रक्षकों को दिया जाता है. देखा जाए तो शंकर बिष्ट का काम भी गौरा देवी की विरासत को आगे बढ़ाने वाला है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून गढ़ी कैंट और प्रेमनगर को बड़ी सौगात, करोड़ों के बजट से मंजूर हुए 66 विकास कार्य

जल संरक्षण, वन सुरक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शंकर बिष्ट को इससे पहले शंकर बिष्ट को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सम्मानित कर चुके हैं। शंकर बिष्ट को अब तक जलदूत, चिपको अमृतकाल, माइथान रत्न जैसे सम्मान भी हासिल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की 72% महिलाओं के हाथों में पहुंचा मोबाइल, डिजिटल रेस में पहाड़ की बेटियां आगे!

शकंर चौखुटिया ही नहीं, पूरे उत्तराखंड के विभिन्न इलाको में जल संरक्षण, पर्यावरण सुधार और वन सुरक्षा के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं शंकर बिष्ट ने पहाड़ी क्षेत्रों में सूखते जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए चाल-खाल निर्माण, वर्षा जल संचयन और पारंपरिक नौलों-धारों के संरक्षण का अभियान चलाया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में ऊर्जा संकट के बीच UPCL का बड़ा फैसला, बिजली दफ्तरों के लिए जारी किए 23 कड़े नियम

वनाग्नि रोकथाम के लिए गांव-गांव जागरूकता स्कूली बच्चों को पर्यावरण से जोड़ने के लिए भी वे लगातार सक्रिय हैं। चौखुटिया क्षेत्र में शंकर बिष्ट के चयन से खुशी का माहौल है. स्थानीय लोगों ने इसे पहाड़ के पर्यावरण योद्धाओं की जीत बताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad