ऋषिकेश: मुनि की रेती में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बच्चों की बस, तीन छात्र घायल

ख़बर शेयर करें

ऋषिकेश। योगनगरी ऋषिकेश स्थित मुनि की रेती क्षेत्र में घूमने आए स्कूली बच्चों की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद से बच्चों का यह ग्रुप ऋषिकेश भ्रमण पर आया था, जहां इस सड़क हादसे में तीन बच्चे घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें -  काशीपुर: पटाखे दिलाने के बहाने 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बस के सड़क पर पलटते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम बिना किसी देरी के मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायल हुए तीनों बच्चों को तत्काल उपचार के लिए भिजवाया है। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद टीम ने स्थिति को संभाला और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बढ़ी ठंड की दस्तक: 3 जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान,जानें दून का हाल

फिलहाल प्रशासन और पुलिस की ओर से बस में सवार कुल बच्चों की वास्तविक संख्या की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बस किन कारणों से अनियंत्रित होकर पलटी।