हल्द्वानी में गूंजे प्रभु श्रीराम के आदर्श: CM धामी बोले- ‘स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जिम्मेदार पत्रकारिता जरूरी’

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष, सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता का होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज को जागरूक करने और जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम है।

यह भी पढ़ें -  रुद्रप्रयाग: नरकोटा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कॉर्पियो, चालक गंभीर रूप से घायल

मुख्यमंत्री ने ‘सबके राम’ की अवधारणा को विस्तार देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक वर्ग या जाति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनके आदर्श संपूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का स्मरण करते हुए कहा कि प्रभु राम के आदर्श समाज में एकता, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देते हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2026 का भव्य समापन, देहरादून बना ओवरऑल चैंपियन; CM धामी बोले- मेडल जीतने वालों को मिलेगा सरकारी नौकरी में आरक्षण

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, सरिता आर्या, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, नवीन वर्मा, भावना मेहरा और रेणु अधिकारी मौजूद रहे।