चमोली में ग्लेशियर हादसे की लाइव तस्वीर, घटना में 57 मजदूर दबे….

ख़बर शेयर करें

बीते दो दिन से हो रही बर्फबारी व बारिश तबाही लेकर आई। शुक्रवार की दोपहर बदरीनाथ धाम के आगे माणा में ग्लेशियर टूटने से 57 मजदूर बर्फ में दब गए। जिनमे से 16 को बचा लिया गया है। इन मजदूरों को माणा गांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather News: पहाड़ों में बर्फबारी से गिरा तापमान, नैनीताल समेत 6 जिलों में यलो अलर्ट जारी

दुर्घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गयी है।गौचर एवम सहस्रधारा, देहरादून पोस्ट पर हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम को तैयार कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: CM धामी से मिले स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन, पेंशन और स्मारकों पर मिला बड़ा आश्वासन

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद सुमन ने बताया कि बर्फ गिरने के बाद 57 मजदूर दब गए. हालांकि 16 को बचा लिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सीमांत गांब माणा से आगे सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी बीच, ग्लेशियर टूट गया। कई मजदूर अभी ग्लेशियर में दबे हैं।