kedarnath Heli Seva: 15 सितंबर से होगी शुरू, 14 अगस्त को दिल्ली में बड़ी बैठक…

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दूसरे चरण के लिए केदारनाथ हेली सेवा आगामी 15 सितंबर से दोबारा संचालित करने की तैयारी है। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

हेली सेवा और चारधाम चार्टर्ड उड़ानों के संचालन पर अंतिम फैसला लेने के लिए 14 अगस्त को नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय, हेली ऑपरेटरों और मौसम विभाग के अधिकारी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: मुख्य सचिव का सख्त रुख, सरकारी जमीनों की होगी जियोफेंसिंग, पेंशन नियम भी हुआ आसान

उल्लेखनीय है कि इस साल 22 अप्रैल 2026 को बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही हेली सेवाओं का संचालन शुरू किया गया था। गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी हेलीपैड से आठ एविएशन कंपनियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को सेवाएं दी जाती हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड ओपिनियन पोल 2026: धामी सरकार की बंपर वापसी का अनुमान, BJP को मिल सकती हैं 47 सीटें

मानसून सीजन में सुरक्षा और खराब मौसम को देखते हुए डीजीसीए ने केवल 25 जून तक उड़ानों की अनुमति दी थी। इसके बाद से ही केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं स्थगित चल रही हैं।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में IIM काशीपुर के नए कैंपस का आगाज: मुख्य सचिव ने रखा नींव का पत्थर

अब मानसून की समाप्ति को देखते हुए 15 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा और चारधाम चार्टर्ड सेवा को फिर से शुरू करने की तैयारी है। दिल्ली में होने वाली बैठक के बाद संचालन को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।