देवप्रयाग में आसमानी आफत का कहर,बादल फटने से इलाके में हुआ बड़ा नुकसान

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के देवप्रयाग के ऊपरी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम मूसलाधार बारिश के बाद बादल फट गया। बादल फटने से क्षेत्र में गदेरा उफान पर आ गया जिससे कई भवनों को नुकसान हुआ है। वहीं, आईटीआई का भवन भी ध्वस्त हो गया।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार अर्धकुंभ तैयारी: 10.88 करोड़ से सुधरेंगी शहर की आंतरिक सड़कें, टेंडर प्रक्रिया पूरी

थाना प्रभारी देवप्रयाग महिपाल रावत ने बताया कि शाम करीब पांच बजे दशरथ आंचल पर्वत पर बादल फटा। जिससे शांता गदेरा उफान पर आ गया। मलबा आने से देवप्रयाग मुख्य बाजार में भी दस दुकानों को नुकसान हुआ है।

वही, संगम बाजार का रास्ता भी बंद हो गया है। जनहानि की अभी कोई सूचना नहीं है। कोरोना कर्फ्यू के कारण इस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बंद थी। लेकिन फिर भी टीम रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी से लौटते समय बाजपुर में हुई भीषण ओलावृष्टि का CM धामी ने किया हवाई और स्थलीय निरीक्षण, दिए निर्देश

बता दें कि तीन मई को चमोली जिले के घाट ब्लाक में बिनसर पहाड़ी की तलहटी में तीन अलग-अलग जगहोंं पर बादल फटने की घटना से घाट बाजार में तबाही मच गई थी। मलबे में 30 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे, जबकि 25 दुकानों में मलबा घुसने से लाखों का सामान नष्ट हो गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: सीएम धामी से मिले नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, राज्य के विकास पर हुई चर्चा