तेल कंपनियां मुनाफा कमा रही हैं तो जनता पर बोझ क्यों–यशपाल आर्य

ख़बर शेयर करें

“सरकारें जनकल्याण के लिए होती हैं, न कि कंपनियों के मुनाफे के लिए’’ ये कहना है उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का। आर्य ने तेल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। आर्य ने कहा, सरकार तेल कंपनियों को हो रहे घाटे का हवाला देकर लगातार तेल की कीमत बढ़ा रही है जिसका सीधा असर जनता पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल फंसे बड़ी मुसिबत में, मारपीट व जान से मारने की धमकी पर FIR दर्ज

हर घर का बजट बिगड़ गया है लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। आर्य ने कहा सार्वजनिक क्षेत्र की तीन प्रमुख तेल कंपनियों ने जनवरी से मार्च तक की तिमाही में 19470 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है जो बीते साल के मुकाबले 41 फीसदी ज्यादा है। आर्य ने कहा जब तेल कंपनियां मुनाफा कमा रही हैं तो सरकार घाटे का हवाला क्यों दे रही है।सरकार को जनता के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह होना चाहिए।