Haldwani News: CM धामी ने किया राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय का शिलान्यास, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में ₹43.50 करोड़ की लागत से बनने वाले ‘उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय’ के प्रथम चरण का शिलान्यास किया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के प्रथम शैक्षणिक सत्र का भी विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को खेल पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ के तहत डीबीटी के जरिए छात्रवृत्ति राशि सीधे खिलाड़ियों के खातों में ट्रांसफर की गई।

May be an image of dais and text

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हल्द्वानी से प्रदेश के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को देश का अग्रणी ‘खेलभूमि’ राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि पहले खेल शिक्षा और ट्रेनिंग के लिए युवाओं को दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब इस स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के शुरू होने से देवभूमि में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

यह भी पढ़ें -  "धमकी और तुष्टीकरण का दौर खत्म", रुद्रपुर भड़काऊ भाषण मामले पर खुल कर गरजे CM धामी

उत्तराखंड में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 8 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ और 14 से 23 वर्ष के युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ के तहत हर महीने खेल छात्रवृत्ति व उपकरण सहायता दी जा रही है। इसके साथ ही खिलाड़ियों के लिए बीमा सुरक्षा और ‘मुख्यमंत्री खेल विकास निधि’ की व्यवस्था भी लागू की गई है।

May be an image of one or more people and dais

खिलाड़ियों के रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आउट ऑफ टर्न’ सरकारी सेवायोजन के तहत अब तक 29 पदक विजेता खिलाड़ियों को नौकरियां दी जा चुकी हैं। वहीं, 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को भी विभिन्न विभागों में नियुक्तियां देने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। इसके अतिरिक्त लोहाघाट में प्रदेश का पहला बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज संचालित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: CM धामी के निर्देश के बाद 13 संवेदनशील झीलों पर लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम,

भविष्य की तैयारियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘उत्तराखण्ड खेल नीति-2026’ का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है, जिसे जल्द ही कैबिनेट से मंजूरी दिलाई जाएगी। राज्य में ‘एक जनपद-एक खेल’ योजना के तहत 23 नई हाईटेक खेल अकादमियों की स्थापना की जा रही है। सरकार वर्ष 2027 के राष्ट्रीय खेलों और वर्ष 2036 के ओलंपिक में उत्तराखंड के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए विशेष रोडमैप पर काम कर रही है।

May be an image of dais and text

खेलों में आधुनिक तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘मौली एआई ऐप’ पेश किया गया है, जिसके जरिए उदीयमान खिलाड़ियों की फिटनेस का नियमित मूल्यांकन होगा। समारोह के दौरान सीएम धामी ने एथलेटिक्स की अंकिता और शूटिंग के अभिनव देशवाल को प्रतिष्ठित ‘देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया। लोकेश चौधरी व मुकेश शर्मा को ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार’ और मुकेश चंद्र बेलवाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें -  Himalaya क्षेत्र की 676 ग्लेशियर झीलों का क्षेत्रफल हुआ दोगुना, ISRO के सैटेलाइट सर्वे में खुलासा

विशेष श्रेणी में दिव्यांग शूटर शौर्य सैनी, मॉडर्न पैंटाथलॉन के सक्षम प्रताप सिंह व ममता खाती और बॉक्सर खुशी चंद को ‘हिमालय खेल रत्न पुरस्कार’ से नवाजा गया। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और उनके कोचों को नकद पुरस्कार, ब्लेजर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय भट्ट, स्थानीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad