देहरादून, राजधानी देहरादून में आज भाजपा नेताओं ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव किया।। दरअसल बीते रोज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान हुई सुरक्षा में चूक के मामले पर आज भाजपा नेताओं ने विरोध प्रदर्शन स्वरूप कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव किया। भाजपा के प्रदर्शन बाद कांग्रेसियों का गुस्सा भी सातवें आसमान पर दिखाई दिया कांग्रेस के नेताओं ने भी भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री का जमकर विरोध किया।। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन करते हुए कहा कि इस तरह का प्रदर्शन करना उचित नहीं है इसके साथ ही कांग्रेस के नेताओं ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के जुलूस कांग्रेस मुख्यालय तक पहुंच गया और पुलिस सिर्फ खानापूर्ति करती हुई दिखाई दी उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन गंभीर होता तो शायद इस तरीके के प्रदर्शनों के दौरान सख्त व्यवस्था करते हुए जुलूस को कांग्रेस मुख्यालय तक पहुंचने ही नहीं देता।।