डॉक्टरों को 65 साल तक फिल्ड में नोकरी करने पर कैबिनेट से मिली मंजूरी, मुख्य परामर्शदाता के रूप में होंगे अस्पतालों में तैनात….

ख़बर शेयर करें

देहरादून, डॉक्टर को 65 साल विभाग में सरकारी सेवाएं देनी है तो उन्हें सशर्त कार्य करना होगा।। कैबिनेट से मिली मंजूरी के बाद स्पष्ट हो गया है कि राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को देखते हुए या निर्णय लिया गया है प्रशासनिक पदों पर बैठे विशेषज्ञ डॉक्टर को भी 60 साल आयु पूरी करने के बाद अस्पतालों में मरीजों का इलाज करने की सूरत में ही सेवा विस्तार दिया जाएगा। राज्य में पहले ही यू कोट वी पे योजना चलाई जा रही है जिससे विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध हो सके। वही सरकार ने डॉक्टर की भारी कमी को देखते हुए क्या निर्णय लिया है सचिव स्वास्थ्य आर राजेश कुमार ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों को प्रशानिक पदों के बाद अस्पताल में सेवा करने पर पद नाम मुख्य परामर्शदाता दिया गया है।। इसके साथ ही कैबिनेट ने आज एफडीए में फूड सेफ्टी मोबाइल वैन के लिए 8 पदों पर नियुक्ति की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही एफडीए भवन में बनी लैब के लिए भी 13 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। इसके साथ चिकित्सा चयन बोर्ड ने कार्यरत 3 कनिष्ठ सहायको का समायोजन को भी कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है।