देहरादून: खून संघर्ष में बदली दिवाली की रात, 15 साल के किशोर की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों में कोहराम

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में दिवाली की रात एक खौफनाक वारदात सामने आई है। दोस्तों के साथ त्योहार मनाने घर से निकले 15 वर्षीय किशोर अर्श अंसारी की संदिग्ध परिस्थितियों में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि मामूली विवाद के बाद कुछ किशोरों और उनके साथियों ने मिलकर अर्श पर हमला किया, जिसके बाद गंभीर हालत में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान अर्श अंसारी (15 वर्ष) के रूप में हुई है। पिता नदीम अंसारी के अनुसार, अर्श 8 नवंबर की दोपहर नेहरू कॉलोनी स्थित अपने एक दोस्त फहीम के घर दिवाली मनाने गया था। रात करीब 12 बजे अर्श की अपने पिता से फोन पर आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद रात लगभग 3 बजे अर्श अपने साथियों के साथ कार से सूरी चौक पहुंचा, जहां पहले से ही कुछ अन्य युवक मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: 20 क्विंटल फूलों से सजा बाबा केदार का दरबार, दीपोत्सव के लिए अलौकिक रूप में सजा धाम

सूरी चौक पर कार का दरवाजा खोलते समय वह दूसरे पक्ष के एक युवक के पैर से टकरा गया। दरवाजा लगते ही दोनों पक्षों में तीखी कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गई। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने अर्श को कार से धक्का देकर बाहर निकाला और 16-17 साल के कई लड़के उस पर टूट पड़े।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: पटेलनगर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 55 वर्षीय महिला की मौत, दो हिरासत में

आरोप है कि हमलावरों ने अर्श के बाकी दोस्तों को छोड़ दिया और अर्श को घसीटते हुए काफी दूर ले जाकर बेरहमी से पीटा। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो आरोपी उसे लहूलुहान अवस्था में अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। इलाज के दौरान अर्श ने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद कार की पिछली सीट पर भारी मात्रा में खून फैला मिला, जिससे घटना की बर्बरता साफ झलकती है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: CM धामी ने की 'तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन' की समीक्षा, अधिकारियों को दिए भव्य आयोजन के निर्देश

सुबह करीब 6 बजे घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पिता नदीम अंसारी ने कुछ स्थानीय किशोरों और उनके साथियों पर अपने बेटे की हत्या का सीधा आरोप लगाते हुए सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।