वक्फ बोर्ड के दायरे में आने वाले मदरसों में होगा अब ड्रेस कोड लागू…

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड के दायरे में आने वाले सभी 103 मदरसों में अगले साल से ड्रेस कोड लागू होगा। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि, प्रदेश के 103 मदरसों में ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। इसके अलावा सभी मदरसों में एनसीईआरटी की बुक्स भी लागू की जाएंगी।बताते चलें कि उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड के दायरे में 103 मदरसे आते हैं। शादाब शम्स ने कहा, मदरसों को मॉडर्न स्कूल के तर्ज पर चलाई जाने की भी तैयारी है। पहले चरण में 7 मदरसे मॉर्डन बनाए जाएंगे। जिसमें दो देहरादून, दो उधमसिंह नगर, दो हरिद्वार और एक नैनीताल के मदरसे को मॉर्डन बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मिलेगी मजबूती: USDMA और IMD ने शुरू किया 13 जिलों के प्रेक्षकों का विशेष प्रशिक्षण