ऋषिकेश: भीड़ के बीच महिला की पुकार सुन रुके CM धामी के कदम, राशन कार्ड और मुफ़्त इलाज की करी फरियाद

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऋषिकेश दौरे के दौरान एक भावुक और मानवीय क्षण सामने आया, जब भीड़ में खड़ी एक महिला ने अपनी पारिवारिक परेशानी को लेकर उन्हें आवाज लगाई। महिला की पुकार सुनते ही मुख्यमंत्री तुरंत रुक गए और खुद उसके पास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को महिला के पति के इलाज और राशन कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।

ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोगों के बीच से गुजर रहे थे, तभी भीड़ में खड़ी एक महिला ने अपनी फरियाद सुनाने के लिए उन्हें आवाज दी। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा घेरे के बीच भी महिला की पुकार को अनसुना नहीं किया और अपने कदम रोक लिए। वे सीधे महिला के पास पहुंचे और उसकी पीड़ा को ध्यानपूर्वक सुना।

यह भी पढ़ें -  गंगोत्री धाम: कल बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट, मुखवा के लिए रवाना होगी मां गंगा की उत्सव डोली

पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसके पति के फेफड़े गंभीर रूप से खराब हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उनका समुचित उपचार नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही महिला ने बताया कि लंबे समय से राशन कार्ड न बनने के कारण परिवार को दैनिक जीवन में भारी आर्थिक और घरेलू परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें -  चमोली में 200 मीटर गहरी खाई में गिरा व्यक्ति, अंधेरे में देवदूत बनी SDRF ने बचाई जान

महिला की पूरी बात सुनने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को उसकी समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कागजी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर महिला के पति के इलाज और राशन कार्ड बनाने का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें -  काशीपुर: मोबाइल अपडेट करते ही हैक हुआ बैंक खाता, मिनटों में उड़े 1.59 लाख रुपये

मुख्यमंत्री के इस कदम से पीड़ित परिवार को तुरंत राहत मिलने का रास्ता साफ हो गया है। वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री की इस त्वरित संवेदनशीलता और आम जनता की समस्याओं के प्रति उनके सहज व्यवहार की सराहना की।