भाजपा ने झोंकी प्रचार में पूरी ताकत..रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व यूपी के सीएम योगी करेंगे उत्तराखंड में जनसभा को सम्बोधित

ख़बर शेयर करें

विधानसभा चुनाव की तिथि नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार को तेज कर दिया है। 11 फरवरी को घनसाली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और 12 फरवरी को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बौराड़ी स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा कर राजनीतिक माहौल गरमाएंगे। 10 से 12 फरवरी तक चुनाव प्रचार अभियान को और गति देने के लिए स्टार प्रचारक उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। 11 फरवरी को घनसाली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दोपहर एक बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  डोईवाला बीईओ समेत स्कूल संचालिका रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: सतर्कता टीम की बड़ी कार्रवाई