राजपुर से भाजपा प्रत्याशी खजानदास ने किया नामांकन…

ख़बर शेयर करें

20 राजपुर रोड़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विधायक खजानदास ने किया नाँमाकन किया। राजपुर से भाजपा प्रत्याशी खजानदास ने दोपहर एक बजे कचहरी परिसर में पहुँच कर रिट्रनिंग अधिकारी के कक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया जिसमे प्रस्तावक के रूप में जितेंद्र (गोला भाई), अनिल गोयल प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, भगवत प्रसाद मकवाना , सुनील शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष भाजपा सीताराम भट्ट , सुनील उनियाल गामा मेयर देहरादून उपस्थित रहे। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सबसे पहले विधायक खजानदास ने शहीद स्मारक जाकर शहीदो को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और शहीदो के सपनो के अनुरूप राज्य बनाने का संकल्प लिया। विधायक समर्थको ने उन्हें बधाई देते हुए गरमजोशी के साथ उनका स्वागत किया।। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधायक खजाना दास ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हमेंशा हर चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार रहता है तथा हर एक चुनौतियों पर विजय दिलाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है तथा पार्टी इस बार अपने 60 पार के लक्ष्य को प्राप्त कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अनिल गोयल मौजूद रहे

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: रक्षाबंधन पर महिलाओं को CM धामी का तोहफा, रोडवेज बसों में दो दिन मिलेगा मुफ्त सफर
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad