उत्तराखंड को बड़ी सौगात: रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन को मिली हरी झंडी, ₹4769 Cr का रेल बजट जारी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का आज शुभारंभ हो गया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से संयुक्त रूप से फ्लैग ऑफ कर इसकी नियमित सेवा शुरू कर दी। सप्ताह में दो बार चलने वाली यह ट्रेन कुमाऊं और गढ़वाल के बीच लंबे समय से मांगी जा रही कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर कहा कि यह केवल एक नई ट्रेन नहीं, बल्कि दोनों मंडलों के बीच विकास और अवसरों की नई जीवनरेखा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड में रेलवे सुविधाएं तेजी से बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें -  UKSSSC Job News: उत्तराखंड में 6 भर्तियों का रास्ता साफ, 3 पर जल्द फैसला

ट्रेन रामनगर से देहरादून तक काशीपुर, रोशनपुर, पिपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार स्टेशनों से गुजरते हुए चलेगी। इससे कुमाऊं, गढ़वाल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और पर्यटकों को सीधी, सस्ती और सुविधाजनक यात्रा मिल सकेगी।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय रेलवे आधुनिकता और सुरक्षा के नए मानक स्थापित कर रही है। वंदे भारत ट्रेनों की सफलता इसके प्रमाण हैं। उत्तराखंड को पहले ही दो वंदे भारत ट्रेनें मिल चुकी हैं और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना अंतिम चरण में है। वर्ष 2026-27 के लिए राज्य को 4,769 करोड़ रुपये का रेल बजट मिला है। वर्तमान में 39 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न रेल परियोजनाएं राज्य में चल रही हैं।

यह भी पढ़ें -  CBSE 3rd Language: 9वीं से तीसरी भाषा पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा-'5वीं-6ठी से करें शुरु'...

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यदि इस सेवा में यात्री संख्या अच्छी रही तो इसे रोजाना चलाया जाएगा। उन्होंने इसे गढ़वाल और कुमाऊं के बीच सेतु बताया। वैष्णव ने मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड के लिए 20 नई रेल सेवाएं शुरू की गई हैं और 11 स्टेशनों का आधुनिकीकरण हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: CM धामी का बड़ा ऐलान-"हर अग्निवीर को रोजगार देगी धामी सरकार"

इस अवसर पर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, अरविंद पांडे समेत रेलवे अधिकारी भी वर्चुअल रूप से मौजूद रहे। नई ट्रेन सेवा से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। खासकर पर्यटन क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से उत्तराखंड में सड़क, रेल और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेज प्रगति हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad