देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। बताते चलें कि राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज परेड ग्राउंड में भाजपा की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और प्रदेश को ₹1500 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं की बड़ी सौगात देंगे।गा।
वहीं, जनसभा के बाद दोपहर 2:00 बजे गृह मंत्री परेड ग्राउंड से पुलिस लाइंस के लिए रवाना होंगे। पुलिस लाइंस में आयोजित ऐतिहासिक अलंकरण समारोह में अमित शाह उत्तराखंड पुलिस को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ से सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर अलंकरण परेड के साथ उत्तराखंड पुलिस की नई वर्दी और नए प्रतीक चिह्न का भी भव्य अनावरण किया जाएगा।

