लंबे समय से मैदानों में जमे पुलिसकर्मी चढ़ेंगे पहाड़, मार्च के पहले सप्ताह में हो सकती है लिस्ट जारी

ख़बर शेयर करें

पुलिस मुख्यालय से जारी हुई ट्रांसफर पॉलिसी के तहत अब मार्च महीने के पहले सप्ताह में पुलिस विभाग में ट्रांसफर होने शुरू होंगे। जिसमे सबसे बड़ी चुनौती अब पहाड़ मैदान में स्थित दारोगा रैंक पर बनी है। दरअसल, गढ़वाल मंडल के 7 जिलों में से देहरादून व हरिद्वार जिले में 150 से ज्यादा दारोगा हैं। जिनको मैदानी जिलों में 8 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। लेकिन इसी के सापेक्ष अन्य 5 जिलों में मात्र 40 ही दारोगा हैं जिनको मैदान में तैनाती मिलनी है। जिसको देखते हुये अब पहले चरण में उन्ही दारोगाओं का नम्बर पहाड़ में चढ़ने के लिए आएगा जिनको सबसे ज्यादा समय मैदान में हो चुका है। डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग ने बताया की पॉलिसी के अनुसार जिन पुलिस कर्मियों की समयावधि पहाड़ और मैदान में पूरी हो चुकी है उनका स्थानांतरण किया जाना है। ऐसे में मैदान से पहाड़ जाने वाले दारोगाओं की संख्या अधिक है ऐसे में सबसे ज़्यादा समय मैदान में ड्यूटी कर चुके दारोगाओं को पहले पहाड़ में भेजा जायेगा।

यह भी पढ़ें -  जौलीग्रांट एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार; 49.6 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव को मंजूरी

ADVERTISEMENTS Ad