2009 बैच के 7 आईएएस अधिकारी बने सचिव, आदेश जारी….

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड सरकार ने 2009 बैच के आईएएस अधिकारियों राघव लंगर, सविन बंसल, सी रवि शंकर, ज्योति यादव, युगल किशोर पंत, रणवीर सिंह चौहान और धीरज गर्ब्यांल को सचिव पद पर पदोन्नति दी है। यह आदेश अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन द्वारा जारी किया गया। इन अधिकारियों की पदोन्नति से प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलेगी और राज्य में विकास कार्यों को और गति मिलेगी। सरकार की ओर से यह निर्णय उन अधिकारियों के समर्पण और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जो अब उच्च पदों पर अपनी सेवाएं देंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में धामी सरकार के 4 वर्ष पूर्ण: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हरिद्वार दौरा, CM धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Ad