सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का देहरादून पहुँचने पर भव्य स्वागत, सीएम ने तीर्थ पुरोहितों का आशीर्वाद प्राप्त कर किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नई दिल्ली से उपचार के बाद स्वस्थ होकर देहरादून लौट आये हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के जीटीसीय हेलीपैड आगमन पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ,उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत एवं मेयर सुनील उनियाल गामा ने उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 'विरासत अभियान' का बड़ा असर: रिकॉर्ड समय में निपटे संपत्ति हस्तांतरण के हजारों मामले

मुख्यमंत्री आवास पहुंचने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र का तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने तीर्थ पुरोहितों का आशीर्वाद प्राप्त उन्हें सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “भगवान बदरीविशाल व बाबा केदार की कृपा और सभी की शुभकामनाओं के कारण मैं अस्पताल से पूर्णतः स्वस्थ होकर लौट आया हूं और नई ऊर्जा के साथ पुनः जनसेवा के कार्य में सबके बीच उपस्थित हूं।”

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: व्यय वित्त समिति ने 5 बड़ी परियोजनाओं को दी मंजूरी, ₹700Cr+ का बजट

मुख्यमंत्री ने सभी डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के सभी मानकों जैसे सही से मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का ख्याल रखना तथा हाथों को नियमित रूप से धोना व उन्हें सैनिटाइज करने का अनिवार्यता से पालन करने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: अंधेरे में डूबीं प्रमुख सड़कें, जिला प्रशासन के सर्वे में खुली पोल, 806 स्ट्रीट लाइटें खराब