Welcome महामहिम, देहरादून में आपका स्वागत है !

ख़बर शेयर करें

भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दोपहर एक बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयर पोर्ट पहुंची। भारतीय वायु सेना के विमान से दून की धरती पर जैसे ही महामहिम ने कदम रखा राज्य के राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी ने उनका दिव्य स्वागत किया।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: 'ज्ञान गंगा सम्मान समारोह' में CM धामी ने शिक्षकों-मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बांटी छात्रवृत्ति

राज्यपाल ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने महामहिम को पुष्पगुच्छ के साथ शाल भेंट कर देवभूमि में स्वागत किया। इस दौरान राज्य के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भी महामहिम को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। वहीं राज्य के मुख्य सचिव आनंन्द वर्धन ने गुलाब भेंट किया।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: CM धामी से मिले स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन, पेंशन और स्मारकों पर मिला बड़ा आश्वासन

जौली ग्रांट एयर पोर्ट पर उत्तराखंड पुलिस के महानिदेशक दीपम सेठ ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को वैलकम सैल्यूट किया जिसका जवाब महामहिम ने भी सैल्यूट से दिया। एयरपोर्ट पर गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप और दून के जिलाधिकारी आशीष चौहान समेत कई अधिकारियों ने महामहिम का स्वागत किया।.

यह भी पढ़ें -  देहरादून नगर निगम का कड़ा रुख: सफाई और डेंगू रोकथाम में लापरवाही पर अफसरों पर होगी कार्रवाई,

बहरहाल अपने दो दिवसीय प्रवास में महामहिम 13 जून यानि शनिवार के दिन आईएमए के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करेंगी और परेड की सलामी लेंगी।