उत्तराखंड में मंगलवार से बदलेगा मौसम का मिजाज, ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के अनुसार, 28 अप्रैल से राज्य के कई हिस्सों में मौसम खराब रहेगा। विशेष रूप से नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को सावधानी बरतने और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हमला,महासचिव को सौंपा नया नोटिस

अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, यह सिलसिला केवल 28 अप्रैल तक सीमित नहीं रहेगा। 29 अप्रैल को भी नैनीताल, देहरादून, टिहरी और अन्य पहाड़ी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। इसके अलावा, 28 से 30 अप्रैल के दौरान राज्य के बाकी जिलों में भी कहीं-कहीं गर्जन और बारिश की स्थिति को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां पुख्ता रखी जाएं।