उत्तराखंड के पौड़ी जिले में सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया, जहां पैठाणी से श्रीनगर जा रही एक बुलेरो वाहन और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई की ओर जा गिरा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के दौरान बुलेरो में कुल छह लोग सवार थे, वहीं इस हादसे में अभी तक 2 से 3 लोगों के घायल होने की सूचना है।
वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है।

