कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड रोडवेज खरीदेगा 259 नई बसें, टेंडर प्रक्रिया शुरू

ख़बर शेयर करें

देहरादून। हरिद्वार में अगले साल जनवरी 2027 में शुरू होने वाले अर्द्धकुंभ मेले से पहले यात्रियों और श्रद्धालुओं के सफर को सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने तैयारी तेज कर दी है। रोडवेज प्रबंधन अपने बस बेड़े को मजबूत करने के लिए जल्द ही 259 नई बसें शामिल करने जा रहा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है। इस फैसले से स्थानीय यात्रियों के साथ-साथ मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' विवाद पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, CM आवास घेराव पर भाजपा का पलटवार

1400 बसों का बेड़ा, पुरानी बसें होंगी बाहर

वर्तमान में उत्तराखंड रोडवेज के पास करीब 1400 बसों का बेड़ा है। हालांकि, इनमें से कई बसें अपनी तय किलोमीटर सीमा और निर्धारित आयु पूरी कर चुकी हैं, जिन्हें बेड़े से बाहर किया जाना अनिवार्य हो गया है। खटारा और पुरानी बसों के हटने से यात्रियों को होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए रोडवेज प्रबंधन ने नई बसों की खरीद को मंजूरी दी है।

यह भी पढ़ें -  माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराकर लौटे उत्तराखंड के दो नन्हे जांबाज, CM धामी ने थपथपाई पीठ

नई बसों की खरीद की प्रक्रिया शुरू होते ही उनके संचालन के रूट तय कर दिए गए हैं, जिसके तहत 200 बसें मैदानी इलाकों के लंबे व व्यस्त मार्गों पर और 59 बसें उत्तराखंड के पहाड़ी तथा दुर्गम क्षेत्रों में चलाई जाएंगी। बसों के इस नए आवंटन से न केवल आगामी कुंभ मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू और नियंत्रित रहेगी, बल्कि प्रदेश के सुदूर पर्वतीय इलाकों में भी यात्रियों के लिए बस कनेक्टिविटी पहले से काफी बेहतर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Voter List 2026: 24.30 लाख मतदाताओं को जारी हुए नोटिस, 40% आवेदनों का हुआ निपटारा

रोडवेज के महाप्रबंधकक्रांति सिंह ने बताया कि 259 बसों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगले साल जनवरी में कुंभ मेला शुरू होने से पहले ये सभी नई बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल कर ली जाएंगी। इससे स्थानीय यात्रियों का दैनिक सफर आरामदायक होगा और श्रद्धालुओं को भी सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलेगी।