उत्तराखंड की राजनीति ने खोया एक अनुभवी चेहरा, हीरा सिंह बिष्ट का निधन

ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति से रविवार सुबह एक दुखद खबर सामने आई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे हीरा सिंह बिष्ट का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: 'ज्ञान गंगा सम्मान समारोह' में CM धामी ने शिक्षकों-मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बांटी छात्रवृत्ति

बताया जा रहा है कि हीरा सिंह बिष्ट काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार जारी था। रविवार सुबह उनके निधन की खबर फैलते ही उनके डीएल रोड स्थित आवास पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया। हीरा सिंह बिष्ट उत्तराखंड की राजनीति का एक जाना-पहचाना चेहरा रहे। उन्होंने मंत्री रहते हुए विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और लंबे समय तक जनता की सेवा की। उनके निधन से कांग्रेस ने एक अनुभवी और वरिष्ठ नेता को खो दिया है। प्रदेश के कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।