Uttarakhand Politics: अगले 15 दिन में बनेगी कांग्रेस की ‘सेना’, कुमारी शैलजा के कड़े निर्देश

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय में बड़ा कदम उठाते हुए सभी फ्रंटल संगठनों को अगले 15 दिनों के भीतर अपनी कार्यकारिणी का गठन करने के कड़े निर्देश दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रभारी कुमारी शैलजा की मौजूदगी में हुई अहम बैठकों में राज्य भर में पार्टी को सक्रिय करने और अगले तीन महीनों के अभियानों की रणनीति तय की गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: बाजपुर में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, ब्लैकमेल कर वसूले रुपये

कुमारी शैलजा ने संगठन प्रमुखों को दो टूक हिदायत दी कि फ्रंटल संगठन केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि गांव और बूथ स्तर तक जाकर आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, दलित उत्पीड़न और महंगाई जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार के खिलाफ खुलकर मैदान में उतरने का आह्वान किया।

उधर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में कांग्रेस चार्जशीट कमेटी की भी महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में राज्य सरकार की नाकामियों, जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार का कच्चा चिट्ठा तैयार करने की योजना पर गहन चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Election: हॉट सीट चकराता पर चुनावी सरगर्मी तेज, क्या प्रीतम का किला भेद खिल पाएगा कमल?

करन माहरा ने कहा कि प्रदेश की जनता बेरोजगारी, महंगाई, खराब कानून-व्यवस्था, भू-घोटालों और अवैध खनन से बेहद परेशान है। कांग्रेस इस चार्जशीट के जरिए सरकार की विफलताओं को ब्लॉक और जिला स्तर तक ले जाकर पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी।

बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि जिलों, महानगरों और विधानसभा क्षेत्रों में जल्द ही कांग्रेस प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी, जो धरातल पर कार्यकर्ताओं के साथ सीधा तालमेल बिठाएंगे।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand News: कर्मचारियों-पेंशनर्स को गोल्डन कार्ड पर ओपीडी में मिलेगी कैशलेस सुविधा

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता और अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि चुनाव नेताओं के दम पर नहीं, बल्कि समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीते जाते हैं। इस दौरान सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा समेत पार्टी के दर्जनों वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।