चारधाम यात्रा हेली सेवा के दूसरे चरण की तारीख तय; इन जगहों पर बनेंगे नए हेलीपोर्ट

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी खबर है। वर्ष 2026 की Uttarakhand Chardham Heli Service 2026 के दूसरे चरण का संचालन आगामी 15 सितम्बर 2026 से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले 19 अप्रैल से 26 जून 2026 तक पहले चरण की हेली सेवाओं को सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित किया जा चुका है।

यह निर्णय मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA), भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और उत्तराखंड शासन के वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में लिया गया। इस बैठक में राज्य के भीतर हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और यात्री सुरक्षा को लेकर कई बड़े फैसले हुए।

यह भी पढ़ें -  देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर 319 करोड़ से बनेंगे 7 फ्लाईओवर

इन 6 शहरों में विकसित होगी नई हवाई अवसंरचना

उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों और प्रमुख पर्यटन स्थलों को हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने नए रोडमैप पर सहमति जताई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर सिन्हा द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार, राज्य में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

इस क्रम में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और श्रीनगर में नए हेलीपोर्ट विकसित किए जाएंगे। वहीं लैंसडाउन, रामनगर और नैनीताल क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर संचालन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा। राज्य के तीन नए इलाकों में एयरस्ट्रिप बनाने के लिए व्यवहार्यता अध्ययन शुरू करने पर भी मुहर लगी है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में मानसूनी आफत: भूस्खलन से 38 प्रमुख रास्ते बंद, देखें अपने जिले का हाल

खराब मौसम से निपटने के लिए बनेंगे ‘वेदर स्टेशन’

पर्वतीय क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर उड़ानों को दुर्घटनामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मौसम के सटीक पूर्वानुमान पर विशेष जोर दिया गया है। बैठक में तय हुआ कि राज्य के संवेदनशील पहाड़ी रूट्स पर अतिरिक्त Weather Observation Stations स्थापित किए जाएंगे। इससे पायलटों को रियल-टाइम मौसम की जानकारी मिलेगी और उड़ानों की विश्वसनीयता बढ़ेगी।

मुख्य सचिव ने दिए समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश

मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने समीक्षा के दौरान स्पष्ट किया कि हेली सेवा के आगामी चरण से पहले सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े सभी कार्य समय पर पूरे होने चाहिए। उन्होंने केंद्र और राज्य की एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अमानक मदरसों पर कड़ा फैसला: लाइब्रेरी और साइंस लैब होना जरूरी, नहीं तो लगेगा ताला

बैठक में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के CEO श्री प्रतीक जैन ने एक विस्तृत प्रेजेंटेशन के जरिए अब तक की प्रगति की जानकारी दी।

इस उच्चस्तरीय बैठक में AAI के अध्यक्ष विपिन कुमार, MoCA के संयुक्त सचिव असांगबा चुबा, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल, UCADA के हेड ऑफ ऑपरेशंस ग्रुप कैप्टन अमित शर्मा, जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक बी.सी.एच. नेगी और मौसम विभाग के प्रतिनिधि सी.एस. तोमर सहित केंद्र व राज्य के कई आला अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad