उत्तराखंड विधानसभा विशेष सत्र: सुरक्षा को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने दिए कड़े निर्देश

ख़बर शेयर करें

देहरादून में आगामी 28 अप्रैल को होने वाले एक दिवसीय विशेष सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कमर कस ली है। उन्होंने उच्च अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें सत्र को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। इस विशेष सत्र का मुख्य विषय “नारी सम्मान-लोकतंत्र में अधिकार” रखा गया है, जिस पर सदन में विस्तार से चर्चा की जाएगी। अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि सत्र के दौरान शांति और सुव्यवस्था बनी रहे।

यह भी पढ़ें -  CM धामी ने की टॉपर्स से फोन पर बात! गीतिका पंत-योगेश जोशी को दी बधाई

सुरक्षा और वीआईपी प्रबंधन पर जोर

बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था, VIP मूवमेंट और आगंतुकों के प्रबंधन पर विशेष चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि पार्किंग, फायर सेफ्टी और सुरक्षा के ऐसे इंतजाम किए जाएं जिससे सत्र की गरिमा बनी रहे और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने को कहा है।

यह भी पढ़ें -  दवा से पहले दस्तावेज, क्या यही है इलाज का नया मॉडल..!

आम जनता की सुविधा का ख्याल

विधानसभा अध्यक्ष ने यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान ट्रैफिक प्लान इस तरह बनाया जाए कि शहर की जनता को आने-जाने में कोई असुविधा न हो। इसके साथ ही विधानसभा परिसर में स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, स्वच्छता, निर्बाध बिजली आपूर्ति और संचार तंत्र जैसी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  कृपया चिकत्सक और फार्मासिस्ट ध्यान दें !

बैठक में शामिल प्रमुख अधिकारी

इस उच्च स्तरीय बैठक में शासन और पुलिस प्रशासन के कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। इनमें मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, सचिव गृह शैलेश बगौली, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप और विधानसभा के प्रभारी सचिव चंद्र पंत सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad