आबकारी विभाग का माफियाओं पर चला हंटर, हरियाणा मार्क की अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार, Zomato-ब्लिंकिट बैग में करता था होम डिलीवरी….

ख़बर शेयर करें

देहरादून। जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखी गई इंपोर्टेड शराब की भारी खेप बरामद की है। यह कार्रवाई नंदा की चौकी के समीप सहारनपुर निवासी अखिल बंसल के आवास पर की गई, जहां से पुलिस ने विभिन्न ब्रांड की कुल 46 बोतलें बरामद की हैं। इनमें प्रमुख रूप से ब्लैक डॉग, ब्लैक एंड वाइट और एब्सोल्यूट वोडका जैसी महंगी विदेशी शराब शामिल है, जिन पर “फॉर सेल इन हरियाणा ओनली” लिखा हुआ था।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 2 महीने से अटका 5,800 रोडवेज कर्मचारियों का वेतन, 5 करोड़ रुपये जारी

शराब की ये खेप वैध रूप से उत्तराखंड में बिक्री के लिए अधिकृत नहीं थी, जिसे लेकर अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 63 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त अखिल बंसल ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह इन अवैध शराब की बोतलों को Zomato और Blinkit जैसे फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के बैग का उपयोग कर छिपाकर देहरादून के विभिन्न स्थानों पर ग्राहकों को डिलीवर करता था। इस तरीके से वह कानून की नजर से बचने की कोशिश करता था, ताकि किसी को शक न हो।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Reverse Migration Plan: CM धामी ने अधिकारियों को दिए योजनाओं को सरल बनाने के आदेश

प्रवर्तन दल की यह कार्रवाई नंदा की चौकी के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की गई। टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध रूप से हरियाणा मार्क वाली शराब की तस्करी कर रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही टीम ने तत्परता से दबिश दी और अभियुक्त को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से बरामद शराब को सीज कर दिया गया है और अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  Doon Medical College Ragging Case: सीनियर का गिलास छूने पर जूनियर डॉक्टर से बदसलूकी, NMC में शिकायत

इस अभियान का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट कर रही थीं, जिनके साथ उप आबकारी निरीक्षक उमराव राठौर, प्रधान आबकारी सिपाही राकेश, हेमंत एवं गोविंद भी टीम में शामिल थे। विभागीय

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad