कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को प्रदेश महामंत्री की सलाह… महिला के भूख हड़ताल पर बैठने पर उठे सवाल…

ख़बर शेयर करें

देहरादून,महंगाई की मार को लेकर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में अजब गजब नजारा देखने को मिला जहां युवा कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता महंगाई के विरोध में अकेले ही भूख हड़ताल पर डटी रही, जहां एक तरफ महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को सम्मान देने का दावा करने वाली कांग्रेस अब सवालों से घिरी हुई नजर आ रही है।। अनिश्चित काल के लिए भूख हड़ताल पर बैठे महिला कार्यकर्ता कहती है कि महंगाई के विरोध में आंदोलन कर रही हैं लेकिन कांग्रेस के नेता उनके साथ नहीं है उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के संगठन में बस यही फर्क है ।। वहीं कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका पर ही सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह समय इस प्रकार के आंदोलन का नहीं बल्कि हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरने का है।। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को आहवान करना चाहिए जिससे महंगाई के विरोध में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर कर सरकार का विरोध करें उन्होंने कहा कि यदि इस जगह पर विपक्ष में भाजपा होती तो वह कांग्रेस के खिलाफ ना जाने किस प्रकार का प्रदर्शन करती है।।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मंच 'शुद्धिकरण' पर भड़की कांग्रेस: प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राजभवन में ज्ञापन सौंपेगा 17 सदस्यीय कांग्रेस दल
Ad Ad Ad