कंकाल खोजने के लिए टीम रवाना

ख़बर शेयर करें

साल 2013 की केदारनाथ आपदा में मारे गए लोगों के कंकालों को ढूंढने के लिए एक बार फिर अभियान शुरू होगा। जीहां हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद उत्तराखंड शासन ने कमेटी तैयार की जो एक हप्ते में विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजेगी।सात साल बाद एक बार फिर केदारनाथ के अलग अलग रास्तों में ये अभियान चलेगा जिसके लिए 10 टीमें तैयार की गई हैं। जिसमे स्थानीय लोगों के साथ एसडीआरफ, पुलिस और मजदूरों के साथ फार्मेसिस्ट रहेंगे।जो केदारनाथ के अलग अलग रुट पर निकलेंगे और खोजबीन के बाद कंकालों का डीएनए लेकर विधिविधान से अंतिम संस्कार किये जायेंगे।आपको बता दें केदारनाथ आपदा में अभी करीब 39 सौ लोग मिसिंग बताये जा रहे हैं जिनमे से अभी तक करीब 700 लोगों के ही कंकाल अलग अलग अभियानों में मिले हैं। लेकिन एक हप्ते तक चलने वाले इस अभियान में 32 सौ लोगों के कंकालों की तलाश की जाएगी।वहीं आईजी गढ़वाल अभिनव कुमार का कहना है कि शुरुआती दौर में 7 दिनों तक अभियान चलेगा लेकिन आगे भी जरूरत पड़ेगी तो अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने की समीक्षा बैठक, 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेंगे 3-दिवसीय 'सेवा सेतु' शिविर

वर्ष। बरामद किए गए शवों की संख्या

2013 545

2014 63

2015 3

2016 60

2017 07

2018 21

कुल 699