रुद्रपुर में शर्मनाक घटना:9 साल की मासूम से दो किशोरों का सामूहिक दुष्कर्म, POCSO के तहत FIR दर्ज

ख़बर शेयर करें

ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक नौ साल की मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है, जब बच्ची बाथरूम गई थी। उसी मकान में किराए पर रहने वाले एक किशोर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार को जब बच्ची के माता-पिता कोतवाली पहुंचे और पुलिस को आपबीती सुनाई, तो प्रशासन तुरंत हरकत में आया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया है और दोनों आरोपी किशोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा और सुविधा में कोई कसर न रहे, CM धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किराएदार ने दोस्त के साथ मिलकर की वारदात

पीड़ित परिवार और आरोपी एक ही मकान में किराए पर रहते हैं। बुधवार देर रात जब नौ वर्षीय बालिका बाथरूम जाने के लिए निकली, तभी वहां रहने वाले किशोर और उसके दोस्त ने उसे पकड़ लिया और कमरे में ले जाकर गलत काम किया। बच्ची की परेशानी देखकर जब माता-पिता ने उससे पूछा, तब इस पूरी घटना का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें -  उपराष्ट्रपति का देहरादून दौरा: पुलिस हाई अलर्ट पर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि बच्ची के माता-पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  ...तो "एक्सपायर किट" से होगी अनशनकारियों की सेहत की जांच !

आरोपियों को किशोर न्यायालय में किया जाएगा पेश

पुलिस ने दोनों आरोपी किशोरों से गहन पूछताछ की है। चूंकि आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad