Rudrapur में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, सहेली की तहरीर पर FIR दर्ज

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में शनिवार रात एक 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मूल रूप से गढ़वाल की रहने वाली पीड़ित युवती रुद्रपुर में किराये पर रहकर सिडकुल स्थित एक निजी कंपनी में काम करती है। घटना के बाद पीड़िता की सहेली की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात पीड़िता अपनी एक सहेली और दो अन्य युवकों के साथ भूरापानी रोड की तरफ गई हुई थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने वहां पहुंचकर उनके साथ हाथापाई की और जबरन सभी को उन्हीं की बाइक पर बैठाकर गदरपुर की ओर ले जाने लगे। रास्ते में मौका पाकर एक युवक और एक युवती चलती बाइक से कूदकर भाग निकले।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: बागेश्वर के कपकोट में बाइक पर गिरा पेड़, युवक घायल, पिंडर घाटी मार्ग बंद

इसके बाद आरोपी दूसरे युवक और 19 वर्षीय पीड़िता को गदरपुर क्षेत्र के सुनसान इलाके में ले गए। रास्ते में साथी युवक को बाइक से उतारने के बाद आरोपी युवती को पास के जंगल में ले गए, जहां तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 'बिल लाओ इनाम पाओ' के 2376 विजेता नहीं लेने आए पुरस्कार

रविवार सुबह आरोपी पीड़िता को ओमेक्स रेलवे अंडरपास के पास लावारिस छोड़कर फरार हो गए। इस बीच, जान बचाकर भागे साथियों की सूचना पर पुलिस ने तुरंत तलाश शुरू की और पीड़िता को झाड़ियों के पास बदहवास हालत में बरामद किया। पुलिस ने बिना देरी के उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज और मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Roadways बेड़े में शामिल होंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, जानें रूट प्लान

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रुद्रपुर के क्षेत्राधिकारी विभव सैनी ने बताया कि सहेली की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं, और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad