पिथौरागढ़ जिले में धारचूला तहसील के जुम्मा गांव में कुत्ता भौंकता है तो लोग दहशत में आ जाते हैं. दरअसल गांव में रेबीज ने एक और किशोर जान ली है। 20 दिन के भीतर इलाके में यह दूसरी मौत है। मृतक किशोर ने ईलाज के दौरान जिला अस्पताल दम तोड़ दिया. इस मौत से गांव में मातम के साथ दहशत का माहौल बन गया है।
खबर के मुताबिक जुम्मा गांव के तोक बुंगा और टीलम में करीब छह महीने पहले एक लावारिस कुत्ते ने कई किशोरों और ग्रामीणों को काट लिया था। कुछ समय बाद ही लावारिश कुत्ते की मौत हो गई। लेकिन बीते 23 मई को गांव के एक किशोर की तबियत अचानक खराब हो गई। जिसे परिजन जिला अस्पातल लाए जहां जांच में पता चला कि बालक रेबीज से ग्रस्त है। दूसरे दिन ही बालक की मौत हो गई।
इस घटना के ठीक 20 दिन बाद गांव के दूसरे किशोर की तबीयत बिगड़ गई। 14 साल के मोहित को अचानक हवा-पानी से डर लगने लगा और वह आक्रामक हो गया।. रेबीज के लक्षण दिखने पर परिजन उसे पहले संयुक्त चिकित्सालय धारचूला ले गए। वहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में जांच के बाद रेबीज की पुष्टि हुई और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही मोहित ने दम तोड़ दिया
20 दिन में दूसरी मौत से गांव में मातम पसर गया है लोग दहशत में आ गए हैं और प्रशासन हरकत में आ गया है।स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई है और जिन-जिन लोगों को कुत्ते ने काटा था, उनकी पहचान की जा रही है। सीएमओ पिथौरागढ़ ने बताया कि गांव में कैंप लगाकर संदिग्ध लोगों की जांच और टीकाकरण शुरू किया गया है. आशा और एएनएम को घर-घर सर्वे के निर्देश दिए गए हैं। खबर है कि पिछले एक साल से इलाके मे लावारिश कुत्तों का आतंक है, ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भी की लेकिन उनकी फरियाद अनसुनी रह गई।आज नतीजा सबके सामने हैं।

