नंदा देवी बड़ी जात 2026: सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, यात्रा मार्ग पर रहेगा कड़ा पहरा

ख़बर शेयर करें

देहरादून। वर्ष 2026 में आयोजित होने जा रही ऐतिहासिक श्री नंदा देवी बड़ी जात यात्रा की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। वन विभाग, पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम द्वारा प्रस्तावित पैदल यात्रा मार्ग का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किए जाने के बाद जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने आयोजन समिति के लिए सख्त सुरक्षा एडवाइजरी जारी कर दी है।

संयुक्त टीम ने वाण से ज्यूरागली तक 32 किमी और सुतोल से होमकुंड 34 किमी के कुल 66 किलोमीटर लंबे बेहद दुर्गम यात्रा मार्ग का गहन जायजा लिया। इस निरीक्षण में पाया गया कि यात्रा मार्ग के कई हिस्से प्राकृतिक आपदा, अत्यधिक ऊंचाई, जोखिम भरी भौगोलिक परिस्थितियों और भूस्खलन के लिहाज से बेहद संवेदनशील हैं।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में बुजुर्ग शिक्षिका से 73.60 लाख की ठगी, 24 दिन रखा 'डिजिटल अरेस्ट'

स्थलीय रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरी यात्रा का संचालन आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत निर्धारित सुरक्षा मानकों के कड़े दायरे में ही किया जाएगा। बेदनी बग्याल से आगे स्थित निर्जन वन क्षेत्रों और उच्च हिमालयी पड़ावों को अत्यंत जोखिमपूर्ण मानते हुए प्रशासन ने यात्रा को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीमित और नियंत्रित रखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: भूमि का आधार कार्ड से एकीकरण शुरू, 3.40 लाख किसानों की बनी 'फार्मर रजिस्ट्री'

श्रद्धालुओं की जान-माल की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने वाण पड़ाव पर स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। बेदनी की तरफ प्रस्थान करने से पहले सभी श्रद्धालुओं का मेडिकल चेकअप किया जाएगा, ताकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी या अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को समय रहते टाला जा सके।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी आ रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, 'सेवा संकल्प अभियान' और चुनावों की बनेगी रणनीति

जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने आयोजन समिति को निर्देश दिए हैं कि यात्रा के दौरान सुरक्षा, मेडिकल टीम की तैनाती और आपदा प्रबंधन व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे पूर्व में जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें और दुर्गम रास्तों पर पूरी सतर्कता बरतें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad