Kanwar Yatra 2026: एक दिन में 39 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने उठाया गंगाजल, CM धामी बोले-‘सुरक्षा-व्यवस्था सर्वोपरि’

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा 2026 के सफल संचालन को लेकर अहम जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्य सरकार के मार्गदर्शन में यात्रा पूरी श्रद्धा, सुरक्षा और सुगमता के साथ आगे बढ़ रही है। अब तक लगभग 2.20 करोड़ शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर सकुशल लौट चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: निजी विश्वविद्यालयों को राज्यपाल के निर्देश-'सिर्फ डिग्रियां न बांटें, युवाओं को बनाएं AI सक्षम

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बृहस्पतिवार को केवल एक ही दिन में शाम छह बजे तक रिकॉर्ड 39.15 लाख कांवड़ यात्रियों ने गंगाजल उठाया और अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। राज्य सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए निर्बाध यातायात, सुरक्षा, तत्काल चिकित्सा, पेयजल और स्वच्छता के कड़े इंतजाम किए हैं।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: CM धामी से मिले NCC महानिदेशक, सीमांत क्षेत्रों में विस्तार पर हुई चर्चा..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और जन-सेवा का महापर्व है। उन्होंने सभी शिवभक्तों, स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और सरकारी तंत्र से यात्रा को अनुशासित और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी विभागों के आपसी समन्वय से कांवड़ यात्रा 2026 का सफल संचालन सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक बार फिर अपनी बेहतरीन व्यवस्थाओं और पारंपरिक अतिथि सत्कार के बल पर पूरे देश में एक मिसाल कायम करेगा। फिलहाल संपूर्ण यात्रा मार्ग पर स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रित बनी हुई है।