देहरादून ISBT पर भीषण दुर्घटना: ट्रक-कार की जोरदार टक्कर, चालक घायल

ख़बर शेयर करें

देहरादून स्थित मोहब्बेवाला ISBT क्षेत्र में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई, हादसा इतना भीषण था कि ट्रक चालक ट्रक में ही फंस गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं हादसे में कारण में सवार लोग भी घायल हो गए जिन्हें पुलिस द्वारा अस्पताल भेजा गया।