बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रही बर्बरता और कथित अत्याचारों से पूरा देश स्तब्ध है, इन दिनों भारतीय हिंदूओं के साथ जो व्यवहार किया जा रहा है वह सचमुच मानवता की परकाष्ठा से भी परे है। वहीं बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों को लेकर हरिद्वार से महामंडलेश्वर स्वामी रुपेंद्र प्रकाश महाराज ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महामंडलेश्वर स्वामी रुपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि बांग्लादेश में सुनियोजित साजिश के तहत हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत-पाक विभाजन के बाद से ही हिंदुओं पर हमलों का सिलसिला जारी है।
महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि बांग्लादेश से लगातार हिंदुओं की दुकानों, मकानों और जमीनों पर कब्जे की खबरें लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन और वैश्विक संस्थाएं खामोश हैं। उन्होंने इसे केवल धार्मिक मुद्दा नहीं, बल्कि वैश्विक साजिश का हिस्सा बताया, जिसका मकसद हिंदू समाज को कमजोर करना है। महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने भारत सरकार से अपील की कि देश और सीमावर्ती इलाकों में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने पश्चिम बंगाल की घटनाओं पर भी चिंता जताई और राज्य सरकार की भूमिका पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को अब जागरूक और संगठित होकर अपनी सुरक्षा के लिए आगे आना होगा।


