उपनल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बीमा कवर 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ करने की तैयारी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड सरकार उपनल कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए उनके बीमा कवर को दोगुना करने पर विचार कर रही है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जानकारी दी है कि वर्तमान में उपनल कर्मियों को मिल रहे 50 लाख रुपये के आकस्मिक दुर्घटना बीमा कवर को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये किया जा सकता है। यह कदम ड्यूटी के दौरान होने वाली अनहोनी की स्थिति में कर्मचारी के परिवार को बड़ी आर्थिक मजबूती प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें -  शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाना ही सरकार का संकल्प: CM धामी

दिवंगत कर्मचारी के परिवार को मिली 50 लाख की आर्थिक सहायता

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में एक भावुक कार्यक्रम के दौरान दिवंगत उपनल कर्मचारी कविता गुसाईं के परिजनों को 50 लाख रुपये का चेक सौंपा। ज्ञात हो कि कुछ समय पूर्व एक सड़क हादसे में कविता की मृत्यु हो गई थी। इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

यह भी पढ़ें -  हिमनद झीलों के खतरे से निपटेगा उत्तराखंड, वसुंधरा झील पर लगेगा 'अर्ली वार्निंग सिस्टम'

पीएनबी के साथ एमओयू और अब तक की मदद

उपनल कर्मचारियों को यह बीमा लाभ पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के साथ हुए एक विशेष समझौते (MoU) के तहत मिलता है। इसके अंतर्गत, यदि किसी कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो उनके आश्रितों को यह बीमा राशि प्रदान की जाती है। मंत्री जोशी ने बताया कि अब तक कुल आठ प्रभावित परिवारों को इस योजना के तहत सहायता राशि दी जा चुकी है। बैठक के दौरान उपनल और बैंक के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर CM धामी का संदेश: प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
Ad Ad Ad